{"_id":"575c0c444f1c1b9c0c9c5eba","slug":"four-diwyangon-s-condition-deteriorates","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिव्यांगों की हालत बिगड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिव्यांगों की हालत बिगड़ी
ब्यूरो,अमर उजाला एटा
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे दिव्यांगों की तबियत खराब हो गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे चार दिव्यांगों की शुक्रवार रात तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में चारों दिव्यांगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें कि 22 मई को आदर्श विकलांग उत्थान समिति द्वारा प्रदेश सरकार को पत्र प्रेषित कर एटा शहर से दस किमी के दायरे में विकलांग आश्रम एवं लघु उद्योग के लिए एक एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाए। शौचालय, आवास, तालाबों के पट्टे, राशन की दुकानें, 2500 रुपये प्रति माह पेंशन, दस लाख रुपये तक का बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराने आदि की मांग की गई थी। सरकार द्वारा मांगें पूरी नहीं करने पर शुक्रवार को सात दिव्यांग जिला कलेक्ट्रट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। शुक्रवार रात दिव्यांग जीके राजपूत, मनोज कुमार गोला, भूप सिंह एवं रामप्रकाश मिश्रा की तबियत बिगड़ गई। साथियों ने प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से देर रात सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि शनिवार को दूसरे दिन भी दिव्यांगों की भूख हड़ताल जारी रही।