{"_id":"652830431c2b2b8d920c3756","slug":"four-died-due-to-fever-in-three-days-in-mirhachi-and-fardipur-etah-news-c-163-1-sagr1016-6771-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मिरहची और फरदीपुर में तीन दिन में बुखार से चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मिरहची और फरदीपुर में तीन दिन में बुखार से चार की मौत
Thu, 12 Oct 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
मिरहची। क्षेत्र में बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्र में बुखार से मरने वालों का सिलसिला भी जारी है। तीन दिनों के अंदर चार लोगों की मौत से लोग भयभीत हो गए हैं।
बृहस्पतिवार को कस्बे में एक निजी चिकित्सक के यहां रतनलाल की पत्नी सोमा देवी निवासी बिजलीघर रोड गंगापुर का इलाज चल रहा था। तीन दिन पहले उन्हें पक्षाघात हुआ और बुखार भी आ रहा था। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं क्षेत्र के गांव फरीदपुर में 10 अक्तूबर को एक ही दिन में कक्षा 10 की छात्रा मधु (15), रोशनी (5) और भुम्मिराज (62) की निजी चिकित्सकों के यहां मौत हो गई। चिकित्सकों ने तीनों को डेंगू बताया था। गांव में इसे लेकर दहशत बनी हुई है। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल यादव ने बताया कि महिला की मौत पक्षाघात की वजह से हुई है। फरीदपुर में बुखार की बात कही जा रही है। लगातार क्षेत्र में टीम भेजकर निगरानी कराई जा रही है।