{"_id":"8a2284cc13a49908b828a2709297cf23","slug":"forty-students-at-the-two-schools-admit-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालीस छात्रों को मिले दो स्कूलों के प्रवेश पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालीस छात्रों को मिले दो स्कूलों के प्रवेश पत्र
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 16 Feb 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड का एक नया कारनामा सामने आया है। 40 परीक्षार्थी ऐसे हैं जिनको दो स्कूलों के प्रवेश पत्र मिले हैं। ये छात्र परेशान हैं। असमंजस में हैं किस केंद्र पर परीक्षा देने जाएं। जिस स्कूल से इन छात्रों ने कक्षा नौ और कक्षा दस की पढ़ाई की और परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया उस स्कूल के अलावा दूसरे स्कूल का भी प्रवेश पत्र इनको मिला है। स्कूल कालेज संचालक ने डीएम से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
मारहरा स्थित चौधरी रामनरेश यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फालर में 40 छात्रों का वर्ष 2014 में कक्षा नौ में पंजीकरण हुआ था, छात्रों ने कक्षा 10 में भी वहीं प्रवेश लिया। लेकिन इन्हीं छात्रों का खेमकरन शास्त्री इंटर कालेज अम्बरपुर में भी प्रवेश दर्शाया गया है। चूंकि इन छात्रों का दो स्कूलों में पंजीकरण है इस लिए यूपी बोर्ड से दोनों स्कूलों के परीक्षार्थी के रुप में इनके प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। जब छात्रों और अभिभावकों के हाथ दो स्कूलों में परीक्षा केंद्र के प्रवेश पत्र मिले तब उनका माथा ठनक गया। अब इन छात्रों को समझ में नहीं आ रहा कि वे किस केंद्र पर परीक्षा दें। इसके अलावा दो प्रवेश पत्र जारी होने पर छात्रों के आवेदन पत्र निरस्त होने का भी खतरा मंडराने लगा है।