Etah: पूर्व सपा विधायक रामेश्वर यादव को एटा जेल से अलीगढ़ किया गया शिफ्ट, 14 दिन पहले हुई थी भाई की गिरफ्तारी
नौ महीने से एटा जेल में निरुद्ध पूर्व सपा विधायक को यहां से अलीगढ़ जेल शिफ्ट किया गया है। गुरुवार की सुबह उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच यहां से शिफ्ट किया गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से उन्हें शिफ्ट किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की एटा जेल में बंद पूर्व सपा विधायक को अलीगढ़ जेल भेजा गया है। गुरुवार की सुबह उन्हें यहां से शिफ्ट किया गया। सुरक्षा कारणों से उन्हें शिफ्ट किया गया है। वह यहां पिछले नौ महीने से निरुद्ध थे।
दरअसल, 18 अप्रैल 2022 को पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिपं अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ कोतवाली में गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी, लेकिन यह फरार चल रहे थे। अदालत के आदेश पर 31 मई 2022 को इनके घर में कुर्की की कार्रवाई के लिए नोटिस चस्पा की।
पुलिस ने पूर्व विधायक के भाई पूर्व जिपं अध्यक्ष को भी किया गिरफ्तार
नौ जून 2022 को पुलिस ने आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी से पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से यह एटा जिला जेल में निरुद्ध थे। अब नौ मार्च 2023 को पुलिस ने इनके भाई पूर्व जिपं अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को मथुरा से गिरफ्तार किया है। इन्हें भी एटा जिला जेल में निरुद्ध किया गया है।
यह भी पढ़ें:- प्रेम का ऐसा अंत: 'साथ जी नहीं सकते, मर तो सकते हैं'...और फंदे से झूल गए पति-पत्नी, रोती रही ढाई वर्ष की मासूम
कड़ी सुरक्षा में पूर्व विधायक को लेकर लेकर निकली पुलिस
अब गुरुवार की सुबह आठ बजे पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव एटा जेल से अलीगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से पुलिस ने इन्हें शिफ्ट किया है। सुबह पुलिस की कड़ी सुरक्षा में पूर्व विधायक को लेकर पुलिस अलीगढ़ के लिए निकली।