{"_id":"68a46917185cf2181505e243","slug":"follow-up-woman-died-due-to-hanging-revealed-in-pm-report-etah-news-c-163-1-eta1001-137804-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉलोअप: फंदा लगने से ही हुई थी महिला की मौत, पीएम रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉलोअप: फंदा लगने से ही हुई थी महिला की मौत, पीएम रिपोर्ट में खुलासा
Tue, 19 Aug 2025 05:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 19 Aug 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
एटा। महिला की मौत के बाद मां ने दामाद सहित चार ससुरालीजन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं महिला की पोेस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगना आया है। घटना थाना राजा का रामपुर के गांव कैला की है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।
गांव नारायनपुर जिला फर्रुखाबाद निवासी चुन्नी देवी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी अनमोल का विवाह फरवरी 2018 में गांव कैला निवासी सुरेंद्र उर्फ डिंपल के साथ किया था। हाल के दिनों में दामाद के साथ ही बेटी का जेठ दिलीप उर्फ सोनू, जेठानी नेहा और रामनरेश व अन्य ससुरालीजन बेटी को परेशान करने लगे थे।्र
काम न कर पाने का ताना देकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इसकी जानकारी बेटी ने कई बार फोन कॉल के माध्यम से दी। कई बार धमकी दी कि मर जा तो अंतिम संस्कार कर देंगे।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि बेटी को इतना प्रताड़ित किया की वह जान देने के लिए विवश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया इसमें मौत का कारण फंदा लगना ही आया है। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि मां की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।