{"_id":"61a90d80063bdf5da0547ddf","slug":"fog-drizzle-with-clouds-increased-the-cold-etah-news-agr5166008123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा, बादल के साथ ही बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा, बादल के साथ ही बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड
विज्ञापन
एटा। जिले में बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहे। सुबह के समय कोहरा रहा। हल्की बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई। पूरे दिन लोगों को धूप के दर्शन तक नहीं हुए।
सुबह के समय कोहरे के चलते वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। वहीं दोपहर में हल्की बूंदाबांदी होने की वजह से ठंड का असर बढ़ गया। लोग दोपहर में भी दोपहिया वाहनों पर गर्म कपड़े के साथ टोपा व मफलर बांधे हुए नजर आए। पूरे दिन लोग धूप निकलने का इंतजार करते रहे। बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ यह 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--------------------
बच्चे-बुजुर्गों के लिए मौसम संवेदनशील
मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. एस. चंद्रा ने बताया कि तेजी से बदलाव वाला यह मौसम बच्चों और बुजुर्गों के लिए अधिक संवेदनशील है। खासतौर से सुबह और शाम के समय घर में ही रहें। बाहर निकलना हो तो पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें। छोटे बच्चों को भीगने से बचाएं। इस समय विंटर डायरिया और निमोनिया का खतरा हो सकता है।