{"_id":"67798162eb4008242e0b4ff5","slug":"fog-affects-traffic-cold-winds-increase-melting-etah-news-c-163-1-eta1001-127851-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कोहरे से आवागमन प्रभावित ठंडी हवाओं ने बढ़ाई गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कोहरे से आवागमन प्रभावित ठंडी हवाओं ने बढ़ाई गलन
Sun, 05 Jan 2025 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
एटा। कोहरे की वजह से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शुक्रवार की शाम से ही घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया था जो शनिवार की सुबह तक रहा। इसकी वजह से वाहन रेंगते हुए चले। वहीं, ठंडी हवाएं चलने से सर्दी और बढ़ गई।
मौसम विभाग की चेतावनी का असर जिले में देखने को मिला। घने कोहरे की वजह से कई जगह दुर्घटनाएं हुईं। उधर, फसलों पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका है। गेहूं की फसल छोड़कर बाकी सभी फसलों में नुकसान होने की किसान आशंका जता रहे हैं।
ज्यादा कोहरा पड़ेगा तो आलू, मटर और सरसों की फसल को नुकसान होगा। जिससे इन फसलों की उपज पर भी प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा कोहरे का प्रभाव यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला। दिल्ली व आगरा से आवागमन करने वाली बसें एक से डेढ़ घंटे लेट पहुंची। जिसकी वजह से यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
गंतव्य तक पहुंचने के लिए निर्धारित समय से देरी हुई। ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी जिसके कारण जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले।