फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Five friends who went to bathe in the canal drowned, 4 were saved

Etah News: नहर में नहाने गए पांच दोस्त डूबे, 4 बचाए

Thu, 21 Aug 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 21 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Five friends who went to bathe in the canal drowned, 4 were saved
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस, ग्रामीण व पीएसी के गोताखोर। स्
एटा। गर्मी से राहत के लिए बृहस्पतिवार को नहर में नहाने गए 5 दोस्त पानी के तेज बहाव में डूबने लगे। यह देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने नहर में कूदकर 4 को बचा लिया। एक युवक पानी के तेज बहाव में फंसकर डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व पीएसी के गोेताखोेर उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला हिंदूनगर निवासी सर्वेश गिहार ने बताया कि रिश्तेदार आदित्य अपने 4 दोस्तों के साथ नहर में नहाने अलीगंज रोड स्थित पवांस के पास बेवर ब्रांच में गया था। बृहस्पतिवार की दोपहर गए यह सभी युवक नहाने के लिए जैसे ही नहर में कूदे पानी के तेज बहाव की वजह से बहते हुए डूबने लगे। जानकारी होते ही ग्रामीणों की चीख-पुकार पर स्थानीय गोताखोर नहर में कूद गए और पानी में डूब रहे 4 युवकों को बाहर निकालकर बचा लिया। आदित्य डूब गया तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


जानकारी होते ही अपराध निरीक्षक कोतवाली देहात बेगराम सिंह मौके पर पहुंचे और पीएसी के गोताखोरों को बुलाया। इसके बाद देर शाम तक युवक की स्टीमर की मदद से नहर में तलाश की गई। घटना की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैल गई तो काफी संख्या में मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। देर शाम तक युवक का सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed