फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Firing the gold medal in the Shivani

फायरिंग में शिवानी को गोल्ड मेडल

Fri, 09 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Fri, 09 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Firing the gold medal in the Shivani
फायरिंग में शिवानी को गोल्ड मेडल - फोटो : अमर उजाला
गेंदा देवी महाविद्यालय अलीपुर बरबारा में 9वीं यूपी बटालियन एनसीसी का 10 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नगर पालिका कन्या महाविद्यालय की कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। समूह गान, समूह नृत्य, ड्रिल, रस्साकसी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एसोसिएट एनसीसी आफिसर लेफ्टिनेंट भावना टिमल के नेतृत्व में कैडेट्स ने प्रतिभागिता की। 28 नवंबर से 8 दिसंबर तक आयोजित कैंप में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें फायरिंग में शिवानी उपाध्याय ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। गीत में शिवानी और डांस में शिवानी उपाध्याय ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसके अलावा ड्रिल में ब्रिजेश, कायनात, रेनू, समूह नृत्य में पूनम शाक्य, संध्या, लता, प्रीती, रूबी, समूह गान में कंचन, पूजा, विजय, अंजू, ज्योति, रस्साकसी में हेमा, पूनम, मनीषा की टीमों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किए। ढोलक में रूपाली ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस सफलता पर महाविद्यालय की प्राचार्य डा. शशिवाला यादव, डा. मंगला तलेगांवकर, डा. लोकेद्र तलेगांवकर, डा. अनूप गुप्ता आदि ने हर्ष जताते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed