{"_id":"5db71e9f8ebc3e013202b3fb","slug":"firing-crime-etah-news-agr412643552","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद फायरिंग, तीन को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद फायरिंग, तीन को लगी गोली
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मिरहची के गोली कांड के घायल से जानकारी करते एसएसपी- अमर उजाला
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। दीपावली के दिन जमीन के विवाद और झगड़ों में तीन जगहों पर फायरिंग हुई। एक वारदात में युवक को घर के सामने से खींच ले जाने का आरोप है। जबकि दूसरी वारदात में चारा डालने को लेकर विवाद के बाद युवक को गोली मारी गई है। तीसरी वारदात में झगड़े का बीच बचाव कर रहे पूर्व प्रधान को गोली लगी है। जबकि पिता पुत्र सहित तीन को लाठी डंडों से प्रहार कर घायल कर दिया गया है।
थाना मिरहची के गांव नगला नारायण में सतेंद्र पुत्र फूलसिंह घर के सामने से दीपक जला रहा था। तभी पुरानी रंजिश को मानते हुए गांव के महेंद्र पुत्र चुन्नी सिंह, बृजेश पुत्र महेंद्र सिंह, हरिकेश पुत्र सिंह, कमलेश पुत्र गंगा सिंह, राजपाल पुत्र सुखराम, वीरपाल, सुखराम, बंटू पुत्र अमर सिंह, अमर सिंह पुत्र चुन्नी सिंह आए और सतेंद्र को हत्या करने के इरादे से खींचकर ले गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर सतेेंद्र का भाई मुनेंद्र आया तो उसे लाठी डंडों और सरिया से लहूलुहान कर दिया। इसके बाद सतेंद्र को खींच ले गए और उसकी जमकर पिटाई लगाते हुए मरणासन्न स्थिति में छोड़कर भाग गए। सतेंद्र पक्ष के लोग गंभीर हालत में उठाकर ले जाने लगे तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली वीरू को जा लगी। घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। सतेंद्र को आगरा रेफर कर दिया है जबकि अन्य दोनों का इलाज एटा में चल रहा है। पुलिस ने अमर सिंह व हरकेश को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना बागवाला के गांव जीसुखपुर में जमीन को लेकर मुकेश व वीरेश पुत्रगण सियाराम और सुखवीर व पप्पू पुत्रगण रक्षपाल के बीच विवाद हो गया। विवाद में चलाई गई गोली मुकेश के लगने से घायल हुआ है। वहीं थाना कोतवाली देहात के गांव सिराव में रमेश पुत्र श्रीराम और अमर सिंह व सत्यपाल सिंह के बीच झगड़ा हो गया। बीच बचाव करने पहुंचे पूर्व प्रधान पप्पू के गोली लगने से घायल हुए हैं।