{"_id":"5862b71f4f1c1b132ceeb3ef","slug":"fire-worship-and-grow-with-the-new-collectorate-building-inaugurated","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन-पूजन के साथ नए कलक्ट्रेट और विकास भवन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन-पूजन के साथ नए कलक्ट्रेट और विकास भवन का शुभारंभ
Amar Ujala
Updated Wed, 28 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
हवन-पूजन के साथ नए कलक्ट्रेट और विकास भवन का शुभारंभ
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पाडिण्यान ने सोरों रोड स्थित नवनिर्मित कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं विकास भवन का मंगलवार को विधिवत हवन-पूजन के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया गया। अब सभी सरकारी कार्य नवनिर्मित कार्यालय भवनों में ही सम्पन्न कराए जाएंगे। जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण भी नवीन कलेक्ट्रेट स्थल पर ही किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम आनंदीपुर, देवरी एवं प्रहलादपुर की 18.087 हेक्टेयर भूमि पर निर्माण एजेंसी पैक्सफेड द्वारा 17 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित कलेक्ट्रेट भवन में अपर जिलाधिकारी कार्यालय, नजारत सहित लगभग 20 विभाग अभी संचालित होंगे। जबकि उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम ने 1.2980 हेक्टेयर भूमि पर 11 करोड़ 64 लाख, 44 हजार की लागत से कलक्ट्रेट के पास में ही बनाए गए विकास भवन में शेष अन्य सभी विभाग जिनके अपने विभागीय भवन नहीं हैं स्थापित कराए जा रहे हैं।
विकास भवन में डीडीओ कार्यालय, पीडी डीआरडीए कार्यालय सहित अन्य सभी विभागों को अलग अलग कक्ष आवंटित कर दिए गए है। ताकि जनता को अपनी समस्याओं, शिकायतों तथा अन्य कार्यों के लिये इधर उधर भटकना न पड़े। जिन विभागों के कार्यालय किराये के भवनों में संचालित हैं तथा इन नवीन भवनों में स्थापित किए जाने हैं।
विज्ञापन
उनके अधिकारियों को पुन: निर्देश दिए हैं, कि वे अपने समस्त अभिलेख नये नवीन भवन में सुरक्षित पहुंचा कर अपना कार्य संचालन शुरू कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एडीएम सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र, सीएमओ, पीडी डीआरडीए, डीडीओ, सभी एसडीएम, तहसीलदार, अधिशाषी अभियंता लोनिवि, पैकफेड, उत्तर प्रदेश राज्यनिर्माण निगम समस्त जिलास्तरीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।