फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fire vehicle running without registration

बिना पंजीयन चल रहा अग्निशमन वाहन

Fri, 15 Apr 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fire vehicle running without registration
अग्निशमन कार्यालय में खड़ा बिना पंजीयन का वाहन। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। अग्निशमन विभाग को वर्ष 2020 में एक अग्निशमन वाहन दिया गया। कोरोना काल के चलते यह तय समय पर जिले में नहीं पहुंच सका। जिससे उसका पंजीयन एआरटीओ कार्यालय में नहीं हो पाया। अब कार्यालय में नियमों का मामला बताकर पंजीयन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में वाहन बिना पंजीयन चल रहा है।
विज्ञापन

दमकल विभाग में मुख्यालय पर दो पानी के टैंकर हैं। जहां एक टैंकर एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत ही नहीं है। दो वर्ष पूर्व यह टैंकर जिले में भेजा गया था। जबकि टैंकर विभाग द्वारा दौड़ाया भी जा रहा है। यह टैंकर बीएस-3 मॉडल का है। जबकि इस समय बीएस-6 मॉडल के वाहन संचालित हैं। सूत्रों की मानें तो पुराने मॉडल का टैंकर होने के कारण उसका पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा आदेश जारी किए हैं। जहां 1 अप्रैल 2020 से केवल बीएस 6 के वाहन पंजीकरण के ही निर्देश है। ऐसे में इस टैंकर का पंजीयन फंसकर रह गया है।
विज्ञापन

हैदराबाद से भेजा गया था टैंकर
स्थानीय स्तर से टैंकर की मांग उच्चाधिकारियों के पास भेजी गई। जिस पर टैंकर हैदराबाद से जिले में भेजा गया। उसे आने में कोरोना के चलते समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed