{"_id":"deb4e2a3111819d7ebd3a2f570c95ca0","slug":"fire-reed-fields-loss-of-thousands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईख के खेत में लगी आग, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईख के खेत में लगी आग, हजारों का नुकसान
एटा ब्यूरो अमर उजाला
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
ग्राम रतनपुर में अज्ञात कारणों से सड़क किनारे खड़ी ईख की फसल में आग लग गई। आग लगने से किसानों की हजारों रुपये मूल्य की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
सोमवार की दोपहर करीब दो बजे ग्राम रतनपुर में सड़क किनारे भूप सिंह पुत्र छोटेलाल के ईख के खेत में ग्रामीणों ने धुंआ उठता देखा। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा। आग की घटना देख ग्रामीणों ने चीख पुकार मचा दी। आग की सूचना अन्य ग्रामीणों को हुई तो वह भी मौके पर आ गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग की सूचना दमकल को भी दी गई। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की घटना में भूप सिंह, मनोज कुमार, की सरसों की फसल झुलस गई। वहीं कई अन्य किसानों की ईख की फसल भी जल गई। ग्रामीणों की सूचना पर तहसील कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। कर्मियों ने क्षति की रिपोर्ट का आकंलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी है।