फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fire in van while refilling LPG

वैन में एलपीजी गैस भरते समय लगी आग: फोटो

Thu, 02 Dec 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fire in van while refilling LPG
एटा। शिकोहाबाद रोड पर गांव उद्देतपुर के पास मारूती वैन में एलपीजी गैस भरते समय आग लग गई। वहीं सिलिंडर भी फट गया, आग की चिंगारी आसपास की दुकानें में पहुंचीं। जिससे दुकान का कुछ सामान चल गया। आसपास दहशत का माहौल हो गया। लोग दूर हट गए और आवागमन भी रुक गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर पथरुआ निवासी अरविंद ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को मारूती वैन से रिजोर में एक रिश्तेदारी में आए थे। वैन को एलपीजी से चलाते हैं। शाम के समय गांव वापस जा रहे थे। इस दौरान शिकोहाबाद रोड पर उद्देतपुर के पास एक दुकान पर वैन में गैस भरवाने लगे। कुछ देर बाद इसमें गैस जाना बंद हो गई। इस पर दुकानदार ने वैन में लगी बैट्री की चिमटियों को हिलाया। इससे चिंगारी निकली और आग लग गई। आग लगते ही वैन में लगा सिलिंडर फट गया। जिससे एक परचून की दुकान में कुछ सामान जल गया। वहीं गैस रिफिल कर रहे दुकानदार सहित पास के अन्य दुकानदार भी दुकानें बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

-----------
वर्षों से कर रहा है कार्य
पास पड़ोस के लोगों ने बताया कि गैस रिफलिंग का कार्य यह दुकानदार वर्षों से पड़ोस की गली में करता था। कुछ महीनों से सड़क के किनारे की दुकान पर आकर कार्य करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
गैस रिफिलिंग के समय वैन में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
कालू सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed