{"_id":"625706a5a684ff4d97621dcb","slug":"fire-in-the-kitchen-due-to-the-explosion-of-the-compressor-of-the-refrigerator-etah-news-agr5301032131","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रिज का कंप्रेशर फटने से रसोई में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रिज का कंप्रेशर फटने से रसोई में लगी आग
विज्ञापन
आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोग। संवाद
- फोटो : ETAH
मिरहची। कस्बा में तीन मंजिला मकान में रेफ्रिजरेटर का कंप्रेशर फटने से रसोई में आग लग गई। घटना के दौरान परिवार की दो महिलाएं व तीन बच्चे मकान के ऊपरी हिस्से में फंस गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और ऊपरी मंजिल पर फंसे महिला-बच्चों को करीब एक घंटे बाद निकाला गया।
बुधवार सुबह कासगंज रोड पर स्थित अब्दुल कलाम के मकान में यह हादसा हुआ। उस समय अब्दुल कलाम और उनके भाई अपने प्रतिष्ठानों पर जा चुके थे। जबकि दोनों की पत्नियां और तीन बच्चे घर में थे। सुबह करीब 8.30 बजे मकान की दूसरी मंजिल में आग की लपटें और धुएं के गुबार देख लोगों में भगदड़ मच गई। आसपास के लोग आग पर काबू पाने के लिए जुट गए। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। तब तक रसोई में रखा लगभग पूरा सामान जल गया। वहीं रसोई में रखा सिलिंडर आग की चपेट में आने से बच गया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना के बारे में जांच पड़ताल की।
साहसी युवाओं ने आग पर पाया काबू
मकान में आग लगने से भयभीत घर की महिलाएं व बच्चे दूसरी मंजिल पर भाग निकले। जिससे यह लोग वहां फंस गए। कस्बे के आधा दर्जन से अधिक साहसी युवक मकान में घुस गए। जिन्होंने अपने को सुरक्षित रखते हुए कड़ी मेहनत से पानी और अग्निशमक यंत्र के प्रयोग से आग पर काबू पा लिया।