फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fire broke out in transformer outside Babuganj market, lights went off for three hours

बाबूगंज बाजार के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग, तीन घंटे बत्ती गुल

Sat, 16 Apr 2022 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in transformer outside Babuganj market, lights went off for three hours
बाबूगंज बाजार के बाहर जीटी रोड पर लगे ट्रांसफार्मर से उठतीं आग की लपटें । - फोटो : ETAH
एटा। शहर के जीटी रोड स्थित बाबूगंज बाजार के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में शनिवार शाम अचानक आग लग गई। इसकी वजह से इस व्यस्त बाजार में आए लोगों और व्यापारियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना देने के काफी देर तक दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंची। बाद में व्यापारियों ने मिट्टी डालकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

शहर के बाबूगंज बाजार में शनिवार शाम करीब चार बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसके पास के फड़ विक्रेताओं ने दौड़ कर जान बचाई। काफी देर ट्रांसफार्मर से आग की लपटें निकलती रहीं।
विज्ञापन

बाद में व्यापारियों ने बाल्टी में मिट्टी भरकर ट्रांसफार्मर पर डाली जिसके बाद आग बुझी। इस दौरान आसपास के पांच मोहल्लों की बिजली तीन घंटे के लिए गुल रही। अधिशासी अभियंता आरबी रॉय ने बताया कि कि शॉर्टसर्किट से आग लगने की वजह से बताई जा रही है। करीब तीन घंटे बाद ट्रांसफार्मर को सही करके विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed