फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   FIR will be filed against the executing agencies which do not get the work done on time

Etah News: समय पर काम न कराने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर होगी एफआईआर

Wed, 16 Oct 2024 09:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 16 Oct 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
FIR will be filed against the executing agencies which do not get the work done on time
एटा। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह बुधवार को एटा आए। दोपहर में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। निर्देश दिए कि समय पर काम पूरा न करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर एफआईआर कराई जाए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी अहम दायित्व है। सभी जनपद स्तरीय अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बेहतर सामंजस्य रखें। जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी है, उन्हें समय से हैंडओवर किया जाए। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें खोदने के बाद ठीक न किया जाना निराशाजनक है। लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन

विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, प्राचार्य मेडीकल कॉलेज डाॅ. रजनी पटेल, सीडीओ डाॅ. एके बाजपेयी, एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, एएसपी राज कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, ब्लॉक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा, शीतलपुर पुष्पेंद्र कुमार लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेजी पढ़नी आती है?
प्रभारी मंत्री ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल असरौली पहुंचे। कक्षा 6, 7 एवं 8 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से वार्ता की। पूछा कि अंग्रेजी पढ़ना आती है। बच्चों न हां में जवाब दिया तो किताब खुलवाकर अपने सामने पढ़वाई। मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया। शिकायतें मिलीं कि यह रेफरल यूनिट बनकर रह गया है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि गंभीर घायलों को भी त्वरित उपचार मिलना चाहिए। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने बताया कि 3 महीने के अंदर यहां आईसीयू संचालित हो जाएगी। इसके बाद मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा प्रभारी मंत्री ने आईटीआई विद्युत स्टेशन, वृहद गो संरक्षण केंद्र भदुआ का भी निरीक्षण किया।


कार्यकर्ताओं की सुनीं समस्याएं
सबसे पहले प्रभारी मंत्री भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचे। संगठन की बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा की। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि अभियान को पूरी गति के साथ जारी रखना है। भाजपा को फिर विश्व की एक नंबर पार्टी बनाना है। इसके बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लिखित में उनकी समस्याएं, शिकायतें लीं। निधौली कलां क्षेत्र में जलभराव से हुई दिक्कतों, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन आदि को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री को पत्र सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed