{"_id":"6a63a30b09d9209d8c0f4518","slug":"final-warning-to-ten-anganwadi-workers-etah-news-c-163-1-eta1003-153890-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दस आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अंतिम चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दस आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अंतिम चेतावनी
विज्ञापन
अलीगंज/राजा का रामपुर। बाल विकास परियोजना की टेक होम राशन वितरण की ऑनलाइन फीडिंग में लगातार लापरवाही मिलने पर दस आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अंतिम चेतावनी दी गई है। चेतावनी में दो दिन में ट्रैकर ऐप पर टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण की शत-प्रतिशत फीडिंग और फेस कैप्चरिंग पूरी करने काे कहा गया है। ॉ
बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कुसुमा देवी की इस चेतावनी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई है। उन्होंने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बाद भी क्षेत्र की दस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभागीय कार्य में लापरवाही बरत रहीं थी। शासन की मंशा के अनुसार टीएचआर वितरण का ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट नहीं किया जा रहा था। लाभार्थियों को राशन वितरण के तुरंत बाद ई-केवाईसी और फेस कैप्चरिंग के साथ पोषण ट्रैकर ऐप पर फीडिंग अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पोषण ट्रैकर ऐप पर सही समय पर फीडिंग न होने से शासन स्तर पर योजनाओं की निगरानी प्रभावित हो रही थी। इससे विभाग के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संध्या गुप्ता, रंजना दुबे, ऊषा देवी, राधा देवी, किरन, शकुंतला, संजो देवी, रीना देवी, प्रतीक्षा, कमलेश को नोटिस जारी कर अंतिम चेतावनी दी गई। नोटिस में दो दिन में शतप्रतिशत फीडिंग और फेस कैप्चरिंग करने को कहा गया है।