फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fight since morning for vaccination in Etah district hospital

एटा के जिला अस्पताल में टीकाकरण के लिए सुबह से मारामारी

Sat, 03 Jul 2021 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Fight since morning for vaccination in Etah district hospital
एटा। कोविड से बचाव के लिए आई वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण कराने वालों के बीच मारामारी की स्थिति है। शनिवार को भी जिला अस्पताल में सुबह से हंगामा शुरू हो गया। बता दें कि शुक्रवार को भी जिले के तीन अस्पताल में हंगामा हुआ था।
विज्ञापन

जिले में लोग कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूक हो रहे हैं। इसके चलते टीकाकरण कराने के लिए बूथों पर लोगों की भीड़ जमा हो रही है। शनिवार को जिला अस्पताल में बने बूथ पर सुबह से तमाम लोग पहुंच गए। पहले टीका लगवाने के लिए लोगों में धक्कामुक्की हो गई। भीड़ में शामिल राजकुमार ने हालात को संभालने की कोशिश की। इसके लिए सभी के आधार कार्ड लेकर नंबर लगा दिए। स्वास्थ्य कर्मियों ने एक-एक कर लोगों को बुलाकर टीके लगवाना शुरू किए।
विज्ञापन

इस बीच कई अन्य लोग भी पहुंचे और मोबाइल पर दूसरी डोज के मेसेज का हवाला देते हुए टीकाकरण करने को कहा। स्वास्थ्य कर्मी ज्योति ने बताया कि नंबर से आएं तभी टीका लगेगा। आज की डोज के नंबर पूरे हो चुके हैं। अब सोमवार को आना। इस पर लोगों का पारा चढ़ गया और टीका लगवाने पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चार व्यक्ति और आ गए। उन्होंने भी यही बात कही। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों से उनकी नोकझोंक हो गई। करीब 20 मिनट तक टीकाकरण में व्यवधान बना रहा। अन्य लोगों के समझाने पर टीका लगवाने के लिए अड़े लोग माने।

---------
जिला अस्पताल में बने बूथ पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लग गई। लोगों को नंबर से बुलाया जा रहा था। इस दौरान कई व्यक्ति आए और हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि मेसेज आया है। टीका लगवाकर ही जाएंगे। उन्हें समझाकर शांत किया गया।
कामिनी, एएनएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed