{"_id":"66df2de8f6c816887d078ce5","slug":"fight-for-treatment-old-man-reached-with-mlas-letter-etah-news-c-163-1-sagr1019-122547-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: इलाज के लिए मारामारी, विधायक का पत्र लेकर पहुंचा बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: इलाज के लिए मारामारी, विधायक का पत्र लेकर पहुंचा बुजुर्ग
Mon, 09 Sep 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 09 Sep 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
एटा। इन दिनों मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए मारामारी चल रही है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी खुली। एक बुजुर्ग विधायक का पत्र लेकर ओपीडी में दिखाने पहुंचा। चिकित्सक ने उसको देखा। जांच करा उसका उपचार शुरू किया। कुल 655 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। 400 के करीब बुखार के मरीज रहे।
मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह 8 बजे से ही मरीजों की भीड़ लगना शुरू हो गई। दोपहर 1:30 बजे तक यहां 2176 मरीजों के पर्चे बने। सुबह से दोपहर तक पर्चा काउंटर हो या फिर चिकित्सक के कक्ष से लेकर दवा काउंटर, हर ओर मरीजों की भीड़ नजर आ रही थी। मेडिसिन विभाग की बात करें तो यहां 655 मरीजों को देखा गया। इसमें से 400 मरीज बुखार के रहे। चिकित्सकों ने बताया मौसम के बदलाव के कारण वायरल बुखार से लोग ग्रसित हो रहे हैं।
वहीं, चिकित्सक के पास सकीट ब्लॉक के एक गांव निवासी बुजुर्ग सदर विधायक का पत्र लेकर पहुंचे। पत्र देकर चिकित्सक को अपनी बीमारी बताई। चिकित्सक ने कहा, पत्र की कोई जरूरत नहीं है। यहां सभी मरीजों का उपचार किया जाता है। चिकित्सक ने पत्र मरीज को वापस कर दिया।
विज्ञापन
डेंगू के दो मरीज किए गए भर्ती
सोमवार को मेडिसिन वार्ड में गांव गदनपुर निवासी 19 वर्षीय मोहित को डेंगू के चलते भर्ती किया गया। मोहित ने बताया उसे 4 दिन से बुखार आ रहा है। जांच में डेंगू निकला है। गांव नगला बहादुर निवासी 45 वर्षीय रीमा को भर्ती किया गया। इन्हें भी डेंगू निकला है। रीमा ने बताया 1 माह से बुखार आ रहा था। गांव में दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सोमवार को यहां आए चिकित्सक ने जांच कराई उसमें डेंगू निकला है। बच्चा वार्ड में गांव विजयपुर निवासी 10 वर्षीय सुमित को भर्ती किया गय। दो दिन से इसे बुखार आ रहा था। जांच में प्लेटलेट्स कम आए हैं।