{"_id":"649af18880335a54fa00c4d5","slug":"fifteen-workers-were-injured-when-canter-overturned-after-colliding-with-divider-in-etah-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डिवाइडर से टकराकर पलटा मजदूरों से भरा कैंटर, 15 गंभीर रूप से घायल, राजस्थान से घर लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डिवाइडर से टकराकर पलटा मजदूरों से भरा कैंटर, 15 गंभीर रूप से घायल, राजस्थान से घर लौट रहे थे
Tue, 27 Jun 2023 07:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 Jun 2023 07:56 PM IST
सार
एटा में डिवाइडर से टकराकर मजदूरों से भरा कैंटर पलट गया। हादसे में 15 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी राजस्थान से अपने घर फर्रुखाबाद लौट रहे थे।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में थाना पिलुआ क्षेत्र हाईवे स्थित गांव सुन्ना के पास मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे डिवाइडर से टकरा जाने के चलते कैंटर पलट गया। कैंटर में सवार भट्टा मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को मेडिकल कॉलेज व अन्य निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया।
विज्ञापन
हादसे में घायल होने वालों में वीरपाल सिंह निवासी मदनपुर कायमगंज, कौशल निवासी पपड़ी कायमगंज, मीरादेवी, दीपा देवी, लेखराज, पूरन सिंह, देशराज निवासी हरियलपुर कायमगंज, यशवीर इसकी पत्नी गीता व बेटा मान सिंह सात वर्ष, विनीत पांच वर्ष और राहुल छह माह निवासीगण नंदनपुर कायमगंज, सीता निवासी कुमारपुर, राममूर्ति निवासी हरियलपुर, अनमोल निवासी शहवाजपुर, संजय निवासी हरियल शामिल हैं। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: हाथों में मेहंदी सजाए दुल्हन करती रही साजन का इंतजार, दूल्हा हो गया फरार; शादी के मंडप में मातम सा माहौल
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि कैंटर राजस्थान के जिला चुरु से भट्टा मजदूरों को लेकर कायमगंज फर्रुखाबाद के लिए जा रही थी। संभावनाएं जताई जा रहीं हैं कि चालक को नींद की छपकी आने से हादसा हुआ है। घायलों में सभी लोग खतरे से बाहर हैं। प्राथमिक उपचार के बाद अन्य वाहन से मजदूरों को गंतव्य के लिए रवाना करा दिया है।