{"_id":"671696bc7dc1b4e00407609f","slug":"fever-spreads-in-wilsad-more-than-50-people-fall-ill-etah-news-c-163-1-sagr1016-124735-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विल्सड़ में बुखार ने पैर पसारे, 50 से ज्यादा लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विल्सड़ में बुखार ने पैर पसारे, 50 से ज्यादा लोग बीमार
Mon, 21 Oct 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर। विकासखंड अलीगंज के ग्राम विल्सड़ के तीन गांवों में बुखार ने पैर पसार दिए हैं। यहां के 50 से ज्यादा लोग बीमार हैं।
विल्सड़ पछायां, विल्सड़ पुवायां और विल्सड़ पट्टी में घर-घर मरीजों की चारपाइयां बिछ रही हैं। वायरल बुखार, मलेरिया बुखार और डेंगू की चपेट में 50 से अधिक लोग आ चुके हैं। जो कस्बे के अलावा अलीगंज और कायमगंज के चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल यहां बीमारियां फैलती हैं। 2021 में डेंगू के चलते कई लोगों की मृत्यु हुई थी। गांव के प्रधान साफ-सफाई के नाम पर केवल अपने वोट बैंक की तरफ ही ध्यान देते हैं। चारों तरफ गंदगी और कीचड़ व्याप्त है, जिससे मच्छर पनप रहे हैं।
विल्सड़ पुवायां निवासी आदित्य ने बताया कि 4 दिन से बुखार आ रहा है। जब जांच कराई तो पता चला कि डेंगू हो गया है। दो दिनों से बच्चों को भी बुखार आ गया है। गांव में कई घरों में लोग बुखार से पीड़ित हैं। सभी का इलाज अलीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। अलीगंज सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश ने बताया कि अभी मौसमी बुखार और वायरल चल रहा है। यदि लोगों को डेंगू हुआ है तो टीम को भेजकर पता किया जाएगा।