फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fever patients from house to house, only 128 were found in the survey

Etah News: घर-घर बुखार के रोगी, सर्वे में 128 ही मिले

Wed, 02 Aug 2023 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 02 Aug 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Fever patients from house to house, only 128 were found in the survey
एटा। जुलाई माह में विशेष संचारी रोग अभियान के दौरान दस्तक अभियान चलाया गया। इसके तहत आशा कार्यकर्ताओं की ओर से घरों का सर्वे कर बीमारियों से ग्रसित लोगों के बारे में जानकारी दी जाती है। आशाओं कार्यकर्ताओं ने 4.40 लाख घरों का सर्वे कर 128 बुखार के रोगियों को ही चिह्नित किया है। जबकि जिले में बुखार का प्रकोप फैला हुआ है और चार बुखार रोगियों में डेंगू एलाइजा की जांच में पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन


17 जुलाई से जिले में दस्तक अभियान की शुरूआत हुई। जहां आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर बुखार सहित सर्दी जुकाम, टीबी व कुपोषित बच्चों की जानकारी करनी थी। अभियान 15 दिन यानी 31 जुलाई तक चला। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया गया कि दस्तक अभियान में आशा कार्यकर्ताओं की ओर से 4 लाख 40 हजार घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान 128 बुखार के रोगी, 15 सर्दी जुकाम के रोगी सहित 10 संदिग्ध टीबी के चिह्नित किए गए। जांच रिपोर्ट में दो को टीबी की पुष्टि हुई। जबकि एक कुपोषित बच्चे को चिह्नित किया गया। ऐसे में आशा कार्यकर्ताओं का सर्वे संदेह के घेरे में है। क्योंकि इन दिनों बुखार का प्रकोप चल रहा है। अकेले मेडिकल कॉलेज में ही प्रतिदिन 170 से 180 बुखार के रोगी पहुंच रहे हैं। इसके अलावा निधौलीकलां ब्लॉक के गांव सिरांव में हर तीसरे घर में बुखार का रोगी एक सप्ताह पहले तक था। वहीं तीन दिन पहले सकीट ब्लॉक क्षेत्र के गांव वाहिदपुर बीबी में एक युवक को डेंगू निकला। बताया जा रहा कि यहां भी बुखार से लोग ग्रसित हैं। ऐसे में दस्तक अभियान का सर्वे संदेह के घेरे में हैं।
विज्ञापन

------------------
विभाग को कैंप में मिले इतने रोगी
दिनांक रोगी
-24 जुलाई 88
- 27 जुलाई 95
- 28 जुलाई 152
-31 जुलाई 132
-1 अगस्त 92
आशा कार्यकर्ताओं की ओर से ऐसे गांव में सर्वे किया गया जहां स्वास्थ्य शिविर नहीं लगा है। जिन गांवों में बुखार की सूचना मिलती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शिविर लगाकर बुखार की दवा दे रही है। -डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed