फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Festive crowd at bus stand, trouble due to lack of buses

बस स्टैंड पर त्योहारी भीड़, बसों की कमी से परेशानी

Tue, 08 Mar 2022 12:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Festive crowd at bus stand, trouble due to lack of buses
बस स्टैंड पर भीड़ ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। होली पर्व नजदीक आ गया है। इसके चलते रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ पहुंचने लगी है, लेकिन परिवहन निगम के पास इंतजाम नाकाफी हैं। चुनाव में भेजी गईं एटा डिपो की 54 बसें अभी तक नहीं लौटी हैं। इसके चलते यात्रियों को बसों की कमी से घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एटा डिपो में निगम की कुल 105 बसें हैं। यहां से विस चुनाव में प्रथम चरण से बसों के जाने का सिलसिला शुरू हुआ, जो छटे चरण तक चलता रहा। चुनाव में अभी भी डिपो की 54 बसें लगी हैं। जबकि होली के त्योहार में कुल 9 दिन बचे हैं। त्योहार पर लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ जमा होने लगी है, लेकिन बसों का टोटा है। पूछताछ कार्यालय पर तमाम लोग जानकारी के लिए पहुंचते हैं, तैनात कर्मचारी चुनाव में बसों की जाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। सोमवार को दिल्ली जाने वाले यात्री सर्वाधिक थे, जिनके अनुरूप बसें नहीं मिल पा रही थीं। वहीं अलीगंज, मैनपुरी, शिकोहाबाद आदि छोटे मार्ग पर जाने वाले यात्री भी बस न मिलने से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed