फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fed up with taunts for not having a son, a woman committed suicide by hanging herself.

Etah News: पुत्र नहीं होने पर तानों से तंग महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 05 Jan 2024 06:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 05 Jan 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
Fed up with taunts for not having a son, a woman committed suicide by hanging herself.
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह महिला का फंदे पर लटका शव मिला। पुत्र को जन्म न देने को लेकर उसे ताने मारे जाते थे। इसकी वजह से आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। मायके वालों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। भाई गृह कलह को ही वजह मान रहा है।
विज्ञापन

गांव नगला बिरियन निवासी नीरज कुमार की पत्नी सुनीता देवी (30) ने फंदे पर लटक कर जान दी है। उसके भाई विवेक कुमार निवासी हीरापुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी ने बताया कि बहन की शादी 2015 में नीरज के साथ हुई थी। इनकी तीन बेटियां हैं। नीरज ट्रक चालक है और अक्सर बाहर रहता है। कुछ दिनों से घर पर ही रह रहा है। बहन को पुत्र न होने के ताने मारता था। इसकी वजह से बहन तनाव में रह रही थी। इस बात को कई बार मायके वालों से भी कहा था, तब समझा दिया गया था।
विज्ञापन

बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे फोन पहुंचा। बताया कि बहन सुनीता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। तब गांव नगला बिरियन आए, यहां शव तख्त पर रखा मिला। थाना प्रभारी जेपी अशोक ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। मायके वालों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोई आरोप लगाकर तहरीर दी जाती है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
अनिल यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed