फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Features improved health, then it became

सुविधाओं की सुधरे सेहत, तो बने बात

Sat, 28 Jan 2017 12:41 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 28 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Features improved health, then it became
व‌िकास की अनदेखी का दृश्य - फोटो : Amar Ujala
 जिला अस्पताल, शुक्रवार दोपहर 12 बजे, बागवाला में हुए सड़क हादसे में घायल वीरेश को रेफर किया जा रहा था। परिजन फूट-फूटकर रो रहे थे। वे बार-बार अस्पताल कर्मचारियों से यहीं इलाज की गुहार लगा रहे थे। पर, डाक्टर और कर्मचारियों ने सुविधा नहीं होना बताकर आगरा ले जाने के लिए कह दिया। जिल के अस्पतालों में ऐसा रोज ही देखने को मिलता है। जिले में स्वास्थ्य ही नहीं शिक्षा समेत सभी का हाल कुछ ऐसा ही है। बेहतर इलाज चाहिए, तो आगरा-अलीगढ़ जाइए, अच्छी शिक्षा चाहिए, तो आगरा-अलीगढ़ जाइए। यहां तक कि अगर कुछ खरीदना भी है, तो बाहरी जिलों की दौड़। सुविधाओं के नाम पर यहां सिर्फ झुनझुना ही मिला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो जिले में ट्रॉमा सेंटर, मैटरनिटी विंग समेत तमाम प्रस्तावों की पहल की गई, लेकिन कुछ भी धरातल पर नहीं उतरा। लोग कहते हैं कि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से जिले को एक सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल की जरूरत है। भोले उपाध्याय कहते हैं कि जिले में शुरुआत से ही स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्या रही है। किसी भी सांसद, विधायक ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। डॉ अरुण राजौरिया, व्यापारी अनुज जैन कहते हैं कि जिले में अच्छे शिक्षा संस्थानों का भी अभाव है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इसे मिटाने के लिए उद्योग-धंधों को विकसित किया जाना चाहिए। अधिवक्ता अमित जौहरी बोले जिले में पिछले वर्षों में वाहनों का बोझ बढ़ा है।  लेकिन राजमार्ग पर जाम की समस्या से निपटने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं हुए।
विज्ञापन



उम्मीदवारों का एजेंडा
जुगेंद्र सिंह यादव (सपा)
- एटा में एक बड़े सुविधायुक्त अस्पताल का निर्माण कराना।
- पर्यटकों के रुकने के लिए अच्छे सर्किट हाउस का निर्माण।
- एटा में एक बड़ी फैक्ट्री की स्थापना कराना।
- सीवर लाइन प्रोजेक्ट और सौंदर्यीकरण के लिए प्रयास।
- सड़कों का निर्माण और बाईपास बनवाना।
-----------
गजेंद्र सिंह चौहान (बसपा)
- शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कराना। नकल कारोबार को रोकेंगे।
- जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराना।
- किसानों के हित में नीतियों को लागू कराएंगे।
- गांव-गांव में पानी, बिजली की व्यवस्था कराना।
- सड़कों का निर्माण और मरम्मत कराना।



विपिन वर्मा डेविड (भाजपा)
- सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध कराना। गरीबों को तेजी से न्याय दिलाना।
- स्वास्थ्य सुविधा के लिहाज से बड़े अस्पताल का निर्माण।
- जाम से निजात दिलाने के लिए सड़कों का चौड़ीकरण।
- रोजगार के लिए फैक्ट्रियों और उद्योगों की स्थापना।
- उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना कराना।



आशीष यादव आशू (लोकदल)
- लंबित परियोजनाओं को पूरा कराना।
- लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की व्यवस्था।
- सीवरेज प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कराना।
- सुंदरीकरण के लिए चौराहों का विकास कराना।
- पार्कों और टूरिस्ट के लिए सुविधाएं मजबूत कराना।
----------------
ये हैं चुनाव मैदान में
1.विपिन वर्मा डेविड (भाजपा)
2.जुगेंद्र सिंह यादव (सपा)
3.गजेंद्र सिंह चौहान (बसपा)
4.आशीष यादव आशू (लोकदल)
5.राजेश कुमार (वोटर पार्टी)
6.प्रदीप कुमार (जन अधिकार पार्टी)
7.राजाराम यादव (सीपीआई)
8.सुखदेव सिंह (निर्दलीय)
9.ओमेंद्र सिंह (निर्दलीय)
10.राजेश (निर्दलीय)
11.मनोज कुमार (निर्दलीय)
12.सुनीत चौहान (निर्दलीय)
13.योगेंद्र पाल सिंह(निर्दलीय)


एटा विस क्षेत्र में मतदाता
कुल- 315786
पुरुष- 171160
महिला- 144626


एटा विस क्षेत्र की पहचान
आर्ष गुरुकुल, कैलाश मंदिर, जीआईसी, महाराजा संग्राम सिंह का मकबरा, जवाहर तापीय परियोजना
तहसील- एक
थाने- सात
ब्लॉक- दो


अब तक के विधायक
1952- होतीलाल दास- कांग्रेस
1957- गंगा प्रसाद वर्मा- निर्दलीय
1962- गंगा प्रसाद वर्मा- हिंदू महासभा
1967- गंगा प्रसाद वर्मा- स्वतंत्रता पार्टी
1969- गंगा प्रसाद वर्मा- कांग्रेस
1974- गंगा प्रसाद वर्मा- कांग्रेस
1977- गंगा प्रसाद वर्मा- जनता पार्टी
1980- कैलाश चंद्र- कांग्रेस (आई)
1985- अतर सिंह यादव- लोकदल
1989- अतर सिंह यादव- जनता दल
1991- पीतम सिंह वर्मा- भाजपा
1993- पीतम सिंह वर्मा- भाजपा
1996- शिशुपाल सिंह यादव- सपा
2002- शिशुपाल सिंह यादव- सपा
2007- प्रजापालन वर्मा- भाजपा
2012- आशीष यादव आशू- सपा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed