फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fault caused by rain, electricity in cities and villages falling

शहर से गांव तक आफत बनी बारिश

Fri, 17 Sep 2021 06:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
Fault caused by rain, electricity in cities and villages falling
सकीट क्षेत्र में बारिश और तेज हवा से गिरी बाजरा की फसल ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। बृहस्पतिवार सुबह से रुक-रुक कर रात भर हुई बारिश शहर से गांव तक आफत बन गई। जगह-जगह फॉल्ट के चलते शहर सहित कई गांवों की बिजली पूरी रात गुल रही। वहीं बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से मक्का, बाजारा सहित सब्जियों की फसलों को नुकसान हुआ है। शुक्रवार तड़के तक जिले के सभी हिस्सों में बरसात चलती रही। जिसके चलते कहीं कम तो कहीं ज्यादा प्रभाव पड़ा। अलीगंज, जैथरा और राजा का रामपुर क्षेत्र में बरसात का असर सबसे ज्यादा रहा। यहां बरसात के पूरे मौसम में बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा पानी बरसा। क्षेत्र में सबसे अधिक फसल इस समय मक्का और बाजरा की है। बरसात और हवा के चलते फसलें झुक गई हैं। किसानों का कहना है कि बरसात और हवा जारी रही तो यह सड़ जाएंगी। यदि मौसम सुधरा तो सही हो सकती है।
विज्ञापन

लगातार बारिश होने से बिजली की लाइनों में लगातार फॉल्ट होते रहे। बरसात होने के चलते फॉल्ट तलाशने और उन्हें सही करने में मुश्किल आई। जिसके चलते लगभग पूरे शहर की ही बिजली रात भर गुल रही। सुबह 11 बजे के बाद आपूर्ति देना शुरू की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में कई विद्युत उपकेंद्रों में पानी भर गया, तो कई जगह विद्युत लाइन पर पेड़ टूटकर गिर पड़े। इससे कई इलाकों में शुक्रवार शाम तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। काम-धंधे पर जाने वाले लोगों के सामने सुबह के समय पानी की समस्या खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed