{"_id":"586bf0064f1c1b1c7e159526","slug":"father-and-son-have-made-anywhere-from-daughter-to-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं बाप को बना दिया बेटा तो कहीं पत्नी को बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं बाप को बना दिया बेटा तो कहीं पत्नी को बेटी
Amar Ujala
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
कहीं बाप को बना दिया बेटा तो कहीं पत्नी को बेटी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड की नई पात्रता सूची में तमाम गड़बड़ियां सामने आई हैं। सूची में कहीं पिता को बेटा दर्शा दिया, तो पत्नी को बेटी बना दिया गया है। किसी के कार्ड में परिवार के सदस्यों के नाम गायब हैं, तो किसी के कार्ड में राशन डीलर का नाम नहीं है। इन्हीं खामियों के चलते पिछले एक साल में खाद्य सुरक्षा अधिनियम परवान नहीं चढ़ पाया है। कार्यालय में संशोधन के आवेदनों का अंबार लगा है।
जिले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 283692 लोगों को पात्रता सूची में जोड़ा गया है, लेकिन सूची में शामिल किए गए कई लाभार्थियों के राशन कार्डों में गड़बड़ियां हैं। अब तक विभाग के पास 2562 शिकायतें पहुंच चुकी हैं। गड़बड़ियों का आलम यह है कि फीडिंग के दौरान लाभार्थियों के रिश्ते बदल गए हैं। सराय मिश्र निवासी अनिल कुमार की मां का नाम पत्नी की जगह लिख दिया गया है और पत्नी को बेटी बना दिया गया।
इसके अलावा कार्ड में फोन नंबर, गैस कनेक्शन नंबर तक गलत है। नारायन नगर निवासी उमेश कुमार के कार्ड में गलतियों की भरमार है। उनके बेटे को बाप बना दिया गया है। अब लोग आवेदन में संशोधन कराने के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं। विभाग में संशोधन के आवेदन का अंबार लग गया है। आरोप है कि आवेदन के दौरान राशन डीलरों ने मनमाने तरीके से अपात्रों के नाम सूची में शामिल कराए। इसके चलते पात्र सूची से वंचित रहे और अपात्रों को जगह मिल गई। अब राशन डीलर नई सूची के तहत खाद्यान्न वितरण कर रहे हैं। ऐसे में सूची से वंचित पात्र लौट रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधान और लेखपाल की मनमानी से वंचित ग्रामीण
जिले में तमाम पात्र परिवार पात्रता सूची से वंचित हैं। गांव रारपट्टी निवासी नारायनदेवी पत्नी जयशंकर ने बताया कि मैने राशन कार्ड की आनलाइन प्रति प्रधान और लेखपाल को दी थी, लेकिन सूची में मेरा नाम नहीं है। गांव के लोगों ने इस पर रोष जताया। मौहर श्री, रामप्रसाद, चंद्रवती, चरन सिंह, सीता देवी, नेम सिंह, मीना, सुभाष शामिल हैं।
जिले में पात्रता सूची में शामिल राशन कार्ड
क्षेत्र पात्र गृहस्थी अंत्योदय कुल
नगर क्षेत्र 33539 1555 35094
ग्रामीण क्षेत्र 222995 25603 248598
कुल 256534 27158 283692
इनका कहना है
पात्रता सूची में जो गड़बड़ियां है, उनको ठीक कराने का काम चल रहा है। जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा।
गुलाब सिंह यादव, डीएसओ