{"_id":"69307862d7a24cf2ba01526b","slug":"father-and-son-attacked-with-sticks-injured-etah-news-c-163-1-eta1003-142866-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लाठी-डंडों से पिता-पुत्र पर हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लाठी-डंडों से पिता-पुत्र पर हमला, घायल
Wed, 03 Dec 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र के गांव दहलई में मंगलवार को पुराने विवाद के कारण कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। इसमें घायल पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दहशत फैलाने को हमलावरों ने गांव में फायरिंग भी की।
गांव दहलई के महाराज सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक पक्ष से कई साल से विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह अपने खेत पर जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जानकारी पर पहुंचे पुत्र सुशील पर भी आरोपियों ने हमला किया।
दहशत फैलाने को हमलावरों ने जमकर फायरिंग की। पुलिस के पहुंचने तक हमलावर फायरिंग करते रहे। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि घायलों का सीएचसी पर इलाज कराया गया है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दिया गया है।