फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fatal attack on the monk , shot

साधु पर कातिलाना हमला, गोली मारी

Sat, 03 Jan 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sat, 03 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fatal attack on the monk , shot
एटा में शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे नगला चित्तर के पास बाइक सवार तीन लोगों ने साधु कश्मीर सिंह (52) को गोली मार कर घायल कर दिया। ग्रामीण उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान एटा जिला अस्पताल से रेफर स्लिप नहीं दी गई और उसके नहीं होने के कारण एसएन मेडिकल कालेज आगरा में भी में भर्ती नहीं किया। घायल को लेकर परिवारीजन और ग्रामीण एटा लौट आए। इलाज के लिए आगरा और एटा के बीच भटक रहे इन लोगों का गुस्सा भड़क उठा और दोपहर तीन बजे  दिल्ली-कानपुर मार्ग पर जिला अस्पताल के सामने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर , सीओ सिटी ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



कश्मीर सिंह गांव मधुपुरी थाना औंछा, मैनपुरी के रहने वाले हैं। घटना के समय वह अपने नाती वीरेश के साथ गांव भांवरपुर थाना रिजोर में बहनोई से मिलने आ रहे थे। बताया जाता है कि कश्मीर सिंह की अपने गांव के ही अजय के साथ रंजिश चल रही है। शनिवार सुबह कश्मीर सिंह बस से उतर कर नाती के साथ पैदल गांव भांवरपुर की तरफ चल दिए। आरोप है कि अजय अपने भाई और दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और कश्मीर सिंह को गोली मार दी। गोली कश्मीर सिंह के पेट में लगी। जाम के दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पहले जिला अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया और रेफर कर दिया। रेफर किए जाने के कागज भी नहीं दिए, जिसके कारण आगरा में भी भर्ती नहीं किया गया। 
विज्ञापन



 , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गए। एकत्रित हुए लोगों ने कश्मीर सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, चिकित्सकों ने भर्ती न कर आगरा रेफर कर दिया। आगरा पहुंचने पर चिकित्सकों ने रेफर कागज न होने के कारण भर्ती नहीं किया। चिकित्सकों की लापरवाही को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने दोपहर तीन बजे जिला अस्पताल के बाहर जीटी रोड पर घायल को लेकर कानपुर-दिल्ली मार्ग अवरुद्ध कर दिया। एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह, सीओ सिटी करन सिंह ने  घायल कश्मीर सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की तहरीर घायल कश्मीर सिंह ने आरोपी अजय सहित चार के खिलाफ थाना रिजोर में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के चलते परेशान रहे लोग
एटा। जीटी रोड पर एक तो वैसे ही हर समय जाम के हालात बने रहते हैं, ऊपर से ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आधे घंटे के जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके चलते खासी परेशानी हुई, वहीं दुपहिया वाहन चालक गलियों से होकर निकले।


- परिवारीजनों व अन्य ग्रामीणों का आरोप था कि जिला अस्पताल में घायल को भर्ती नहीं किया गया और आगरा रेफर कर दिया। इसके चलते वहां भी उपचार नहीं मिला। इस पर तत्काल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, साथ ही पुलिस को अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

-अजीत कुमार सिंह, एसडीएम सदर एटा।
- यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। गोली लगने जैसी घटनाओं के मामले में घायल के साथ पुलिस आनी चाहिए नहीं तो जहां पहले इलाज हुआ वहां की रेफर स्लिप जरूरी है। ऐसे मामलों में सावधानी बरतने जरूरत होती है और ऐहतियातन चिकित्सकों ने ऐसा किया होगा।
- ़डाक्टर अजय अग्रवाल, प्राचार्य, एसएन मेडिकल कालेज, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed