फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fasting begins in Aliganj, election boycott announced

संदीप गुप्ता हत्याकांड: अलीगंज में अनशन शुरू, चुनाव बहिष्कार का एलान

Tue, 04 Jan 2022 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Fasting begins in Aliganj, election boycott announced
अलीगंज में गांधी मूर्ति चौराहा पर अनशन पर बैठे लोग। संवाद - फोटो : ETAH
अलीगंज/एटा। सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता हत्याकांड में अब तक की पुलिस कार्रवाई से उनके परिजन व नगरवासी संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने मंगलवार से कस्बा के गांधी मूर्ति चौराहा पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। जिसमें हत्यारों की गिरफ्तारी और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की जा रही है। वहीं दुकानों पर बैनर लगाकर विस चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। अनशन स्थल पर सांत्वना देने पहुंचे फर्रुखाबाद सांसद के सामने लोगों ने नाराजगी जताई। मृतक के पिता रामप्रकाश गुप्ता ने यहां तक कह दिया कि लखनऊ ले जाकर मुख्यमंत्री से मिला दो। वह सुनते हैं तो ठीक, नहीं तो वहीं आत्मदाह कर लूंगा।
विज्ञापन

अलीगढ़ में 27 दिसंबर को संदीप गुप्ता की हत्या गोलियां मारकर कर दी गई थी। पुलिस ने खुलासा तो कर दिया, लेकिन मुख्य आरोपी फरार है। जिसको लेकर परिजनों तथा नगरवासियों में आक्रोश पनप रहा है। इसी के तहत मंगलवार को गांधी मूर्ति चौराहे पर क्रमिक अनशन शुरू किया गया। चंद्रप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में 12 लोग अनशन पर बैठे। उन्होंने बताया कि संदीप गुप्ता की हत्या हुए 9 दिन बीत गए हैं। यहां पहुंचने वाले नेता, मंत्री या अधिकारी केवल आश्वासन ही दे देते हैं। ऐसे में हत्यारों को सुरक्षित होने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अपराधियों पर 24 घंटे में कार्रवाई होती थी, लेकिन इस हत्याकांड में नाबालिग बच्चों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई पर ही पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है।
विज्ञापन

वयोवृद्ध व्यापारी मुन्नाबाबू गुप्ता ने कहा कि संदीप की हत्या में जो नाम उजागर हुए हैं, उनके अलावा भी अन्य लोग घटना को अंजाम दिलाने में शामिल हो सकते हैं। उनको भी पकड़ा जाना चाहिए। अनशन में शामिल विनोद आर्या, अरुण गुप्ता, नीरज गुप्ता, सुदेश गुप्ता, संजय आर्य, सचिन गुप्ता, जीवाराम शर्मा, चंदन गुप्ता आदि ने कहा कि पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई से हम लोग असंतुष्ट हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे। इसके बैनर, पोस्टर भी दुकानों पर लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पुत्री का मार्मिक वीडियो वायरल
मृतक की पुत्री आयुषी गुप्ता ने एक मार्मिक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जो वायरल हो रहा है। उन्होंने मामले को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे हैं। कहा कि मेरे पिता व्यापारी और समाजसेवी थे। अलीगढ़ के भीड़भाड़ वाले इलाके में उनकी हत्या कर दी गई। वह घरेलू हिंसा से परेशान एक अनाथ लड़की की सहायता कर रहे थे। योगी जी आप तो बोलते थे कि जो गलत काम करेगा, उसको सजा मिलेगी और सात पुश्तें तक याद करेंगी। मैं पूछना चाहती हूं कि इस मामले में तीन हत्यारों के नाम सामने आने के बाद उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? हमें जानना है कि वह तीन हत्यारे कहां हैं और उनके पीछे कौन है? योगीजी आप एक्शन नहीं लेंगे तो क्या संदेश पहुंचेगा? हत्यारों को ऐसी सजा मिले कि आगे कोई ऐसा करने से पहले सौ बार सोचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed