फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers protested against Punjab government

Etah News: पंजाब सरकार के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 21 Mar 2025 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 21 Mar 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested against Punjab government
एटा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर पंजाब सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एएसडीएम राजकुमार मौर्य को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि शंभू व खनौरी बॉर्डर पर किसान अपनी जायज मांगों को लेकर 13 माह से अधिक समय से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे। केंद्र सरकार से वार्ता भी चल रही थी। 19 मार्च को वार्ता के बाद किसान वापस अपने मोर्चाें पर लौट रहे थे। इस दौरान किसान संगठनों के नेताओं को पंजाब सरकार ने गिरफ्तार कर लिया और दोनों मोर्चाें को प्रशासन द्वारा तानाशाही के रवैये से हटाया गया।
विज्ञापन

वहां मौजूद बुजुर्ग किसान, महिलाओं को भी परेशान किया गया। इससे देशभर के किसानों में रोष की स्थिति है। किसानों के हित में उचित निर्णय लेने की मांग ज्ञापन द्वारा की गई है। प्रदेश सचिव ओमप्रकाश, जयवीर सिंह, सीताराम कश्यप, रघुराज सिंह आदि लोग रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed