फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers do not know that money was withdrawn in the name of field leveling

Etah News: किसानों को पता नहीं, खेत समतलीकरण के नाम से निकल गया पैसा

Fri, 29 Aug 2025 04:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 29 Aug 2025 04:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers do not know that money was withdrawn in the name of field leveling
एटा। मनरेगा के तहत किसानों के खतों के समतलीकरण के लिए पैसा निकाला गया। कागजों में समतलीकरण कार्य हो भी गया लेकिन जमीन स्वामी किसानों को इसकी जानकारी ही नहीं। इस तरह के गोलमाल की शिकायत पर लोकपाल मनरेगा की जांच शुरू हो गई है। बीडीओ से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

मारहरा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरतपुर माफी में यह खेल हुआ। यहां के रहने वाले प्रवीन कुमार बघेल ने लोकपाल में शिकायत की। इसमें बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में जिन लोगों के नाम जमीन दर्ज तक नहीं है उनकी कृषि भूमि का मनरेगा से समतलीकरण कार्य दिखाकर अवैध रूप से धनराशि निकाली गई। लोकपाल ने जांच शुरू की तो प्रारंभिक रूप से सामने आया कि 13 किसानों के नाम पर 487732 रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन

इनमें से कुछ लोगों ने समतलीकरण की जानकारी होने से ही इन्कार कर दिया। बाकायदा इसके शपथ पत्र भी पेश किए हैं। ऐसे में समतलीकरण के लिए किए गए भुगतान की वसूली के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। लोकपाल ने बीडीओ मारहरा को पत्र जारी किया है कि 1 सितंबर तक अपनी जांच कर आख्या प्रस्तुत करें। न देने पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed