फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers are worried as traders are not buying chicory

Etah News: व्यापारियों के चिकोरी न खरीदने पर किसान परेशान

Mon, 05 May 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 05 May 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers are worried as traders are not buying chicory
चिकोरी न खरीदे जाने की समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान व किसान नेता। - फोटो : चिकोरी न खरीदे जाने की समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान व किसान नेता।
एटा। व्यापारियों के चिकोरी न खरीदे जाने पर किसान परेशान हैं। वादे के अनुसार व्यापारियों के चिकोरी न खरीदने पर किसान फसल को लेकर कहां जाएं, कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। इस समस्या को लेकर किसानों ने सोमवार को एएसडीएम राजकुमार मौर्य को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन


बुवाई के समय चिकाेरी की फसल का बीज ही किसानों को उपलब्ध कराते हैं। बीज वितरित किए जाने के समय ही खरीद किए जाने के रेट तय हो जाते हैं। अवागढ़ और जलेसर क्षेत्र के किसानों ने जिस व्यापारी से बीज लिया था। उस व्यापारी ने फसल खरीदने में असमर्थता जताते हुए खरीद करने से मना कर दिया है। फसल की बिक्री न होने पर किसान परेशान हैं। क्योंकि मौसम खराब होने पर फसल बर्बाद होने की आशंका है।
विज्ञापन


सोमवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एएसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की। भारतीय किसान यूनियन किसान के राष्ट्रीय महासचिव शिवप्रताप सिंह ने समस्या समाधान न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। किसान नेता पवन ठाकुर, जितेंद्र गौतम, ब्रजेश कुमार, सतीश चौहान, रोहन सिंह, रामसनेही आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed