{"_id":"68dd6d0f4fe8edad090e9287","slug":"farmer-union-officials-accused-of-extortion-and-threats-etah-news-c-163-1-eta1001-139882-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: किसान यूनियन के पदाधिकारियों पर रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: किसान यूनियन के पदाधिकारियों पर रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप
Wed, 01 Oct 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
एटा। गांव नगला भजना निवासी नरेश कुमार ने भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खेत पर कब्जा करने, लाखों रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट थाना मारहरा में दर्ज कराई है।
थाना मारहरा के गांव नगला भजना निवासी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक को पत्र भेजा तब जाकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। नरेश ने रिपोर्ट में लिखा है कि 4 जुलाई को वह पैंठ बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। उसी समय हनुमान चौक के पास दो गाड़ियां आकर सामने रुकीं। इनके शीशे पर भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के स्टीकर लगे हुए थे।
गाड़ियों में से अनिल कुमार निवासी मोहल्ला चोबदार, कुलदीप यादव और विजेंद्रपाल यादव निवासी मोहकमपुर, मनोज कुमार, सुनील कुमार और राजेश कुमार निवासी सराय जरैलिया, शाहिद उर्फ छोटू और शकील निवासी मोहल्ला काजी व निर्दोष कुमार निवासी मोहल्ला कटरा के साथ ही 4 अज्ञात लोग उतरकर गालियां देने लगे।
विज्ञापन
ये लोग 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए धमकी देने लगे। कहा कि अगर अपने खेत से कब्जा हटवाना चाहते हो तो बात मानो अन्यथा खेत में कोई फसल नहीं करने देंगे। आरोप लगाया कि 16 जून 2024 को इन लोगों ने प्लाट की नींव उखाड़कर जबरन कब्जा कर लिया है। सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।