फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer struggling with financial crisis commits suicide by hanging himself

Etah News: आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 08 Sep 2024 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 08 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Farmer struggling with financial crisis commits suicide by hanging himself
एटा। थाना अलीगंज के गांव चमन नगरिया निवासी एक किसान ने पत्नी की बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गांव चमन नगरिया निवासी किसान सुरेंद्र पाल (50) पत्नी की बीमारी के कारण काफी परेशान थे। भतीजे राधाचरन ने बताया कि आर्थिक स्थित खराब होने के चलते चाची का ढंग से उपचार भी नहीं करा पा रहे थे। बीमारी के कारण उन पर कर्ज भी हो गया था। जिसको वह चुका नहीं पा रहे थे। रविवार सुबह लगभग 8 बजे घर से खाना खाकर निकल गए। करीब 3 किलोमीटर दूर अकबरपुर कोट गोशाला के सामने खेत के किनारे पेड़ पर रस्सी के फंदे से उनका शव लटका मिला। कुछ लोगों ने इसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन ने बताया कि पत्नी की बीमारी और आर्थिक तंगी के चलते सुरेंद्र पाल ने आत्महत्या की है। फिलहाल मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed