{"_id":"6538008dcf2e4d4b0c08dae6","slug":"farmer-returning-after-selling-chilli-dies-in-accident-etah-news-c-163-1-sagr1016-7351-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मिर्च की बिक्री कर लौट रहे किसान की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मिर्च की बिक्री कर लौट रहे किसान की हादसे में मौत
Tue, 24 Oct 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र आगरा रोड स्थित गांव नगला गंगा के पास मंगलवार तड़के अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में मिर्च की ब्रिकी करके घर लौट रहे किसान की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आगरा रेफर किया गया है।
थाना सकरौली क्षेत्र के गांव छोटी जरानी निवासी अंकुश कुमार (20) की मौत हुई है, जबकि चचेरा भाई सनी गंभीर रूप से घायल हुआ है। इसको मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया। मृतक के भाई अरविंद कुमार ने बताया कि हर रोज की तरह मंगलवार की सुबह दोनों मिर्च की बिक्री करने के लिए अवागढ़ स्थित मंडी समिति में गए थे। यहां बिक्री करने के बाद बाइक से ही लौट रहे थे, तभी सुबह करीब 5:30 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके कारण अंकुश की मौके पर ही मौत गई, जबकि चचेरा भाई सनी घायल हो गया।
भाई ने बताया कि सनी का आगरा में इलाज चल रहा है, यहां पर हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मृतक के चाचा रामपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अलग-अलग हुए हादसों में चार घायल
वहीं थाना व कस्बा मलावन के पास हाईवे पर बाइक सवार मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार कमल सिंह, इसकी पत्नी रीना और डेढ़ साल की बेटी मानसी निवासीगण गांव अर्जुनपुर कदीम थाना अमांपुर जिला कासगंज घायल हो गए। बच्ची के सिर में गंभीर चोट आने के कारण रेफर किया गया है। जबकि थाना रिजोर क्षेत्र गांव फफोतू काली मंदिर के पास कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो में सवार योगेंद्र कुमार व ध्रुव कुमार निवासी नगला घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।