{"_id":"669cf006dbdacab009088b9a","slug":"farmer-died-after-coming-in-contact-with-an-ht-line-coming-from-roof-of-house-in-etah-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: छत से निकली एचटी लाइन के तार से छू जाने पर लगा करंट, किसान की मौत; मक्का सुखाने के लिए चढ़ा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: छत से निकली एचटी लाइन के तार से छू जाने पर लगा करंट, किसान की मौत; मक्का सुखाने के लिए चढ़ा था
Sun, 21 Jul 2024 06:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 21 Jul 2024 06:56 PM IST
सार
एटा में छत से निकली एचटी लाइन के तार से किसान छू गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। वह मक्का सुखाने के लिए चढ़ा था।
विज्ञापन
अनिल कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में घर की छत पर मक्का सुखा रहा किसान एचटी लाइन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने ग्रामीणों के साथ मिलकर थाने में हंगामा काटा। विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
घटना मारहरा थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव की है। गांव निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार रविवार सुबह लगभग आठ बजे छत पर मक्का सुखा रहे थे। अचानक छत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल से निकलकर ग्रामीणों की भीड़ थाने पहुंच गई। इनका कहना था कि यह दुर्घटना बिजली निगम की लापरवाही की वजह से हुई है। गांव से जा रही हाईटेंशन लाइन बंद कर दी गई थी। लेकिन, एक तार को वहां से नहीं हटाया। आज अचानक इस तार में करंट आ जाने की वजह से अनिल की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी अंकिता ने मारहरा पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बिजली निगम की लापरवाही के चलते अनिल की मौत होने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी जेपी अशोक ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।