{"_id":"609c00b18ebc3ed201115edd","slug":"farmer-agriculchure-etah-news-agr491671099","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 ई-पॉप मशीन आईं, क्रय केद्रों पर होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 ई-पॉप मशीन आईं, क्रय केद्रों पर होगा वितरण
विज्ञापन
एटा। गेहूं खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए शासन ने ई-पॉप मशीन के माध्यम से गेहूं खरीद के निर्देश दिए। केंद्र पर किसान का अंगूठा लगाने के बाद खरीद की जानी है। इसी के तहत जिले को पहले नौ और अब 45 मशीन मिली हैं। मशीनें कम होने के कारण कई केंद्रों पर मैनुअली खरीद की जा रही थी।
गेहूं खरीद में बिचौलिए सक्रिय न हों, इसके लिए इस बार नई व्यवस्था लागू की गई। ई-पॉप (इलेक्ट्रॉनिक प्वांइट ऑफ परचेज) मशीन पर फिंगर प्रिंट के मिलान की व्यवस्था को लागू किया गया। भेेजी गईं 45 मशीनों का वितरण बृहस्पतिवार को क्रय केंद्रों पर किया जाएगा। मशीन से गेहूं की खरीद होने पर किसान एक केंद्र पर ही अपनी फसल की बिक्री कर सकेंगे।
बने हैं 89 क्रय केंद्र
गेहूं की खरीद के लिए जिले में 89 क्रय केंद्र बने हैं। अब कुल मिलाकर 54 केंद्रों पर मशीनें उपलब्ध हो जाएंगी। जबकि 35 केंद्र ऐसे बचेंगे, जहां मशीन के बिना ही खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
- जिले में 45 ई-पॉप मशीन और आ गई हैं। बृहस्पतिवार को इनका वितरण किया जाएगा। शासन को और मशीनें उपलब्ध कराने की मांग भेजी गई है। - नंद किशोर, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।