फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Family went for medical treatment; thieves added to their pain.

Etah News: परिवार गया था इलाज कराने, चोर बढ़ा गए दर्द

Sat, 08 Aug 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 08 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Family went for medical treatment; thieves added to their pain.
कस्बा व थाना मारहरा के मोहल्ला मकबूलगंज में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
मारहरा। पत्नी का ऑपरेशन कराने परिवार के साथ अस्पताल गए गृहस्वामी के मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर तिजोरी का ताला तोड़कर करीब 20 हजार रुपये और करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह परिवार के लौटने पर जानकारी हुई। थाने से चंद कदम की दूरी पर चोरी की वारदात होने से पुलिस गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि बीमारी की वजह से परिवार पहले से ही परेशान था चोरी की वारदात ने दिक्कत और बढ़ा दी है।
विज्ञापन




कस्बे के वार्ड नंबर पांच स्थित मोहल्ला मकबूलगंज निवासी देव सिंह ने बताया कि पत्नी पथरी के दर्द से परेशान थीं। इससे निजात पाने के लिए वह परिवार के लोगों को लेकर ऑपरेशन कराने अस्पताल गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर कमरे में रखे लोहे के संदूक का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे करीब 20 हजार रुपये व सोने की दो जोड़ी झुमकी और करीब 250 ग्राम चांदी की पायल चुरा ले गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह परिवार घर लौटा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर परिजन के होश उड़ गए। सूचना पर मारहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





क्षेत्र में तीसरी चोरी से बढ़ी चिंता

मोहल्ले के लोगों के मुताबिक क्षेत्र में चोरी की यह तीसरी घटना है। थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा कर नकदी और आभूषण बरामद कराने की मांग की है।




सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - संकल्पदीप कुशवाहा, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed