{"_id":"689d9772bbb6f932d0072782","slug":"family-was-fast-asleep-suddenly-roof-of-house-collapsed-whole-family-was-buried-condition-critical-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गहरी नींद में सो रहा था पूरा परिवार, तभी अचानक गिर गई घर की छत...दब गया पूरा परिवार; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गहरी नींद में सो रहा था पूरा परिवार, तभी अचानक गिर गई घर की छत...दब गया पूरा परिवार; हालत गंभीर
Thu, 14 Aug 2025 01:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:31 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बारिश की वजह से हादसा हो गया। पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था, उसी समय घर की छत गिर गई। छत के मलबे में पूरा परिवार दब गया। मौके पर दौड़े ग्रामीणों ने सभी को मलबे से निकाला। परिवार के सभी चार सदस्यों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
गिर गई घर की छत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के अलीगंज सर्किल के ग्राम नदराला में पुराने मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग दब कर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को मलबे से बाहर निकाला और अलीगंज स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया है। यहां चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद सैफई हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना जसरथपुर के ग्राम नदराला निवासी शाह आलम पुत्र जब्बार खान का बारहों पुराना मकान अत्यधिक बरसात होने के कारण ढह गया। घटना प्रातः 4:30 बजे की है। जब परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था। मलबे में उनके ही परिवार की मेहरुन्निशा उम्र 45 वर्ष, राबिया बानो उम्र 18 वर्ष, नाजिया बानो उम्र 13 वर्ष, तारिक खान उम्र 11 वर्ष घायल हो गए। चीख पुकार सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मालवे में दबे लोगों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मकान गिरने से घर का कीमती सामान दब गया और भारी नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे है नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। वही मौके पर जनप्रतिनिधि विधायक पुत्र अभय राठौर भी पहुंचे।
गांव के प्रधान प्रतिनिधि बल्लू खा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह सूचना मिलने के बाद गांव के लोग पहुंचे मलबे से दबे हुए लोगों को बाहर निकाला चार लोग घायल हुए है. घायलों का सैफई में उपचार चल रहा है। घर में रखे कीमती सामान का नुकसान हुआ है। राजस्व टीम को सूचना कर दी गई है।
विज्ञापन
पड़ोस के ही रहने वाले गुलफाम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि बरसात के कारण मेहरुन्निसा की छत क्षतिग्रस्त होकर गिर गई जिसकी वजह से घर के अंदर सो रहे लोग दब गए और घायल हो गए घर में रखा सामान इसका भारी नुकसान हुआ है।
सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हैं। घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। हर संभव मदद की जाएगी।