{"_id":"6a3c3506cda96f1e5c0b20fe","slug":"family-slept-in-air-conditioned-room-thieves-made-off-with-cash-and-jewelry-etah-news-c-163-1-eta1004-152418-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एसी में सोता रहा परिवार, चोर उड़ा ले गए नकदी और जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एसी में सोता रहा परिवार, चोर उड़ा ले गए नकदी और जेवर
Thu, 25 Jun 2026 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
घर में चोरी होने के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत वीडियोग्रैब
एटा। देहात कोतवाली क्षेत्र के असरौली गांव में चोर घर से हजारों की नकदी और लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात का पता चलने के बाद पीड़ित गृह स्वामी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।
असरौली निवासी इंद्रजीत ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार रात वह घर के एक कमरे में एयर कंडीशनर (एसी) चला कर सो रहे थे। मां घर के बाहर सो रहीं थीं।
इस दौरान चोरों ने घर में रखे बक्से और अलमारियां खंगाल लीं। घर में रखे 20 हजार रुपये, तीन मोबाइल फोन, एक सोने की चेन, पायल और एक अंगूठी लेकर भाग गए। बताया कि सुबह के वक्त जब वे सोकर उठे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बक्से के ताले टूटे पड़े थे। अलमारी में देखा तो नकदी और जेवरात गायब थे। इसके बाद उसने देहात कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने आश्वासन दिया कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।