फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   family members got worried When two ambulances got stuck in long traffic jam due to encroachment in Etah

फुटपाथ पर आढ़तियों का कब्जा: एटा में लगा एक किमी लंबा जाम, दो एंबुलेंस फंसीं तो हलक में आ गई परिजन की जान

Mon, 04 Sep 2023 08:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Sep 2023 08:28 PM IST
सार

एटा के अलीगंज में फुटपाथ पर गल्ला आढ़तियों का कब्जा है। अतिक्रमण की वजह से यहां एक किमी लंबा जाम लग गया। इसमें दो एंबुलेंस फंस गईं। इससे परिजन की जान हलक में आ गई। 

विज्ञापन
family members got worried When two ambulances got stuck in long traffic jam due to encroachment in Etah
एटा में लगा एक किमी लंबा जाम, दो एंबुलेंस फंसीं तो हलक में आ गई परिजन की जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में अलीगंज नगर में अतिक्रमण के कारण सोमवार को गांधी मूर्ति चौराहे पर जाम लग गया। इसमें करीब एक घंटे तक दो एंबुलेंस भी फंसीं रहीं। मरीजों को ले जा रहे तीमारदारों की जान अटकी रही। पुलिसकर्मी नदारद थे। ऐसे में स्थानीय दुकानदारों ने प्रयास कर एंबुलेंस को निकलवाया।

विज्ञापन


अलीगंज नगर में अतिक्रमण के कारण जाम लगना आम बात हो गई है। सोमवार को गांधी मूर्ति चौराहे पर दोपहर के समय करीब एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा। इसमें जहां सामान्य राहगीरों के अलावा स्कूलों के बच्चे फंसकर गर्मी से परेशान नजर आए। वहीं दो एंबुलेंस भी फंस गईं। दुकानदारों ने काफी देर तक प्रयास किया तब कहीं जाकर जाम खुल पाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: जेल में बंद भाई को बचाने के लिए रची खौफनाक साजिश...खुद के साथ दोस्त को मारी गोली, हकीकत जान पुलिस भी सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल द्वारा नगर में अतिक्रमण तथा जाम के संबंध में कई बार शांति समिति की बैठकों और व्यापारियों के साथ वार्ता के दौरान भी बात रखी जा चुकी है, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इसके कारण आए दिन जाम के हालात बन जाते हैं। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विनोद कुमार आर्य ने बताया कि जाम की समस्या के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रशासन द्वारा आश्वासन भी मिला, परंतु जाम से छुटकारा नहीं मिल पाया।

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: मायको वालों को बुलाकर लाखों की नकदी और जेवरात ले गई बहू, पूछने पर दिया ऐसा जवाब; ससुर ने सुनाई व्यथा

डाक बंगला के पास गल्ला आढ़तियों ने फुटपाथ पर पूरी तरह से कब्जा कर रखा है। इसके कारण वहां अक्सर जाम लगा रहता है। मातादीन चौराहे पर स्थित विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के आवास तक पहुंचने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। एसडीएम वेदप्रिय आर्य ने बताया कि जाम की समस्या से निजात दिलाए जाने के लिए अतिक्रमण हटवाने को नगर पालिका को निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed