{"_id":"612d25db8ebc3e887a34c77f","slug":"fake-police-officer-who-beat-bike-rider-arrested-from-aligarh-etah-news-agr5056435160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को पीटने वाला फर्जी दरोगा अलीगढ़ से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को पीटने वाला फर्जी दरोगा अलीगढ़ से गिरफ्तार
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित नन्नूमल चौराहा के पास बाइक सवार की बेल्ट से पिटाई करने वाला फर्जी दरोगा सोमवार को पुलिस ने अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। युवक वाहनों की चेकिंग करने के नाम पर अवैध वसूली करता था। पुलिस उप महानिरीक्षक अलीगढ़ दीपक कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि पुलिस की वर्दी पहनकर बाइक सवार सचिन यादव निवासी पीपल अड्डा की पिटाई करने वाला फर्जी दरोगा विवेक यादव निवासी गांधी पार्क, अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उसने पूछताछ में बताया कि करीब 15 दिन पहले उसने मोहल्ला रसलगंज अलीगढ़ में एक टेलर से वर्दी सिलवाई थी। इसके बाद फर्जी दरोगा बनकर अवैध वसूली का कार्य करने लगा। पूछताछ में यह भी सामने आया कि पुलिस विभाग और सरकार को बदनाम करने के लिए फर्जी दरोगा बनकर कृत्य किए जा रहे थे। आरोपी से पूछताछ जारी है, यह भी पता लगाया जा रहा है कि किसके कहने पर ऐसा किया जा रहा था। पुलिस गहराई में जाकर संलिप्त लोगों को भी सामने लेकर आएगी।
बीच शहर में चेकिंग करके पुलिस को दे गया चुनौती
सवाल तो बहुत से उठ रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल बीच शहर में चेकिंग करके पुलिस को चुनौती देने का है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भी एटा से निकलकर अलीगढ़ पहुंच गया। पुलिस फर्जी दरोगा होने का राग अलापती रही और वह जिले से बाहर निकल गया।