{"_id":"67e5e9bf20803dc369f189cb6c457c33","slug":"fair-crowd-gathered-in-margashirsha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला मार्गशीर्ष में उमड़ रही भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला मार्गशीर्ष में उमड़ रही भीड़
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
प्रसिद्ध मेला मार्गशीर्ष में भीड़ उमड़ रही है। मेला में आए सर्कस, सिनेमा, मैजिक शो, वैरायटी शो, मौत का कुआं देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है।
आसमानी झूले भी युवाओं और बच्चों की पसंद बने हुए हैं। इन झूलों को झूलकर वह रोमांचित हो रहे हैं। वहीं मेला में लोग चाट पकोड़ी और मिठाईयों का भी लुत्फ ले रहे हैं। मेला में महिलाएं और किसान अपने-अपने उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं। महिलाएं गृह उपयोगी सामानों की बिक्री भी जमकर हो रही है। बक्से, सिलबटना, ढोलक, कंबल कालीन, लैदर बैग आदि घरेलू और सौंदर्य के सामानों, खिलौनों की खूब बिक्री हो रही है।
मेला मार्गशीर्ष का फल नारंगी और खाजला खरीदना लोग नहीं भूल रहे हैं। नारंगी के जगह-जगह लगे ढेर लगे हैं। लोग नारंगी की खूब खरीदारी कर रहे हैं। मेले में कई शिक्षाप्रद प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया गया है। यहां पहुंचकर लोग प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। आर्य समाज मंदिर के धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।