फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Expulsion of two former maulanas from the bar

Etah News: दो पूर्व जिलाध्यक्षों का बसपा से निष्कासन

Fri, 11 Apr 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 11 Apr 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Expulsion of two former maulanas from the bar
एटा। बसपा में इन दिनों चल रही हलचल की चपेट में एटा का संगठन भी आ गया है। पार्टी के दो पूर्व जिलाध्यक्षों को निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बलवीर सिंह भास्कर हाल ही में जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए थे। इससे पहले भी वह जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। जबकि अखिलेश दिनकर जिलाध्यक्ष सहित जिला प्रभारी भी रह चुके हैं। इन दोनों पदाधिकारियों के संबंध में शिकायतें थीं कि वह पार्टी से निष्कासित अशोक सिद्धार्थ के संपर्क में थे। अशोक को पार्टी अध्यक्ष मायावती ने पिछले दिनों निष्कासित किया था। वह मायावती के भतीजे आकाश आनंद के ससुर हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा दोनों पूर्व जिलाध्यक्षों की यह भी शिकायतें थीं कि वह महीनों से संगठन की बैठकों में नहीं आ रहे थे, अपने संपर्क वाले कार्यकर्ताओं को भी बैठक-कार्यक्रमों में शामिल होने से रोकते थे। पार्टी कार्यक्रमों के नाम पर लोगों से चंदा कर इन्होंने पार्टी फंड में जमा नहीं किया। इन सब आरोपों की जांच कराए जाने पर पुष्टि हुई तो बसपा प्रमुख ने इन्हें निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि पार्टी आलाकमान से आदेश प्राप्त हुआ है। बलवीर सिंह व अखिलेश दिनकर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने, अनुशासनहीनता अपनाने के कारण निष्कासित किया गया है। इससे पूर्व उन्हें कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन उनकी गतिविधियों में कोई सुधार न आने पर कार्रवाई की गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह भास्कर ने बताया कि किसी तरह की अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियां नहीं की हैं, आरोप निराधार हैं। बसपा के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed