फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Expressed outrage at the release of funds from the bank account does not

बैंक खाते से रुपये नहीं निकलने पर जताया आक्रोश

Thu, 22 Dec 2016 11:40 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 22 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Expressed outrage at the release of funds from the bank account does not
कैश के ‌ल‌िए बैंक के बाहर हंगामा करते लोग - फोटो : Amar Ujala
खाते से कैश नहीं निकलने से गुस्साए ग्राहकों ने गुरुवार को एसबीआई ब्रांच के सामने जमकर हंगामा किया। जैथरा में स्टेट बैंक शाखा से टोकन जारी होने के बाद कैश नहीं मिलने से गुस्साए ग्राहकों ने अलीगंज मार्ग पर जाम लगाया।
विज्ञापन


वहीं पिलुआ में अपनों को 24 हजार और आम खाता धारकों को पांच हजार खाते से निकालने से गुस्साए लोगों ने बैंक  के बाहर बवाल काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

नोटबंदी के 43 दिन बाद भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लोगों को नकदी संकट से जूझना पड़ रहा है। आलम यह है कि बैंक खातों में जमा पूंजी निकालने के लिए बैंकों के चक्कर लगाने के अलावा लाइन में नंबर आने पर जरूरत के मुताबिक खाते से रुपये नहीं निकल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को जैथरा स्थित एसबीआई बैंक में खाते से रुपये निकालने आए खाता धारकों को बैंक ने टोकन दे दिया, लेकिन दोपहर बाद कैश खत्म हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने बैंक के बाहर अलीगंज रोड पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। आधा घंटे तक जाम लगने से रोडवेज बसें फंस गई और वाहनों की कतार लग गई।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। वहीं पिलुआ में एसबीआई ब्रांच में खाते से रुपये नहीं निकलने पर ग्राहकों ने हंगामा किया। आरोप है कि बैंक अधिकारी अपनाें को 24 हजार रुपये निकाल रहे हैं और आम खाता धारकाें को पांच हजार रुपये देकर टरका रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed