फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Exemption to illegal hoarding under the guise of full revenue

पूरे राजस्व की आड़ में अवैध होर्डिंग को छूट

Fri, 17 Sep 2021 05:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Exemption to illegal hoarding under the guise of full revenue
माया पैलेस चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर पर लगे हॉर्डिंग को हटवाते ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिला मुख्यालय की पालिका होने के बावजूद यहां होर्डिंग किराये का लक्ष्य बेहद कम तीन लाख रुपये ही है। पालिका लक्ष्य के सापेक्ष आसानी से वसूली कर लेती है। पूरे राजस्व की आड़ में अवैध होर्डिंग को छूट दी जा रही है। नगर पालिका परिषद की सीमा में होर्डिंग लगाने के लिए 140 स्थान निर्धारित किए गए हैं, लेकिन इनसे अलग कई स्थानों पर अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन प्रभारी रवीश उपाध्याय ने बताया कि शहर में लगे होर्डिंग के लिए सवा तीन लाख रुपये वार्षिक लक्ष्य तय है। इससे अधिक राजस्व मिल जाता है। उन्होंने बताया कि होर्डिंग लगाने का शुल्क तिमाही के रूप में लिया जाता है। इस साल अभी तक करीब दो लाख रुपये वसूले जा चुके हैं।
विज्ञापन

पालिका ने शहर में हटवाए अवैध होर्डिंग
एटा। नगर पालिका परिषद द्वारा शुक्रवार को शहर में अवैध होर्डिंग हटाए गए। जीटी रोड पर अवैध रूप से लगाए गए पांच होर्डिंग को जेसीबी मशीन से तुड़वाया गया। शहर में लगे अवैध होर्डिंग को लेकर अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। जिसके बाद नगर पालिका के अधिकारी हरकत में आए। ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय ने शुक्रवार सुबह जीटी रोड स्थित जिला अस्पताल, जनता दुर्गा मंदिर और रेलवे रोड पर लगे अवैध होर्डिंग्स को जेसीबी मशीन से हटवाया। हालांकि अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed