फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   evm kee suraksha ke lie mandee mein 55 dukaanen karaee band

ईवीएम की सुरक्षा के लिए मंडी में 55 दुकानें कराई बंद

Wed, 15 Feb 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
evm kee suraksha ke lie mandee mein 55 dukaanen karaee band
व्यापारियों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अलीगंज रोड स्थित मंडी समिति में ईवीएम को त्रिस्तरीय सिक्योरिटी जोन में रखा गया है। वहीं मंडी के करीब 55 व्यापारियों का लाखों रुपये कीमत का अनाज और कांटे दुकानों में बंद है। व्यापारियों से दुकानें और बरामदे खाली कराए गए हैं। व्यापारी अब दूसरी दुकानों पर बैठकर मामूली कारोबार कर रहे है। ऐसे में व्यापारी यही सोच रहे हैं कि हमसे क्या भूल हुई जिसकी सजा मिल रही है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन को पैरामिलेट्री, पुलिस और अफसरों की निगरानी में त्रिस्तरीय सुरक्षा जोन में रखा गया है। कुछ व्यापारियों की दुकानें और बरामदे खाली कराने के साथ आसपास की दुकानें बंद करा दी गई हैं। जहां व्यापारियों को दुकानों में बंद लाखों रुपये कीमत का अनाज और कांटे निकालने की छूट तो दूर, उस ब्लॉक में एंट्री बंद कर दी गई है। व्यापारी आसपास की दुकानों पर बैठ कर मामूली कारोबार कर समय बिता रहे हैं। इसके चलते रोज व्यापारियों को कम से कम दो लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। विधानसभा चुनाव की मतगणना 11 फरवरी को होगी। तब तक दो ब्लॉक में व्यापारियों को घुसने की इजाजत नहीं होगी। मंडी के दो ब्लॉक में बैरिकेडिंग कर चारो ओर से घेर दिया गया है। अर्द्धसैनिक बल और पुलिस लगातार गश्त कर रहे हैं। व्यापारियों का कारोबार चौपट हो चुका है। मतगणना के बाद 15 मार्च को ही ईवीएम यहां से हटेंगी।
विज्ञापन


दुकानों में बंद अनाज की बोरियां चूहों का भोजन बन सकतीं हैं। व्यापारियों को चिंता है कि यदि चूहों ने अनाज कुतर दिया तो किसी भाव नहीं बिकेगा। ऐसे में व्यापारियों को रोज के कारोबार के अलावा पहले से खरीदे गए अनाज से भी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
आढ़ती निरंजन सिंह यादव ने कहा कि दुकानों में अनाज और कांटे बंद हैं। रोज नुकसान है। दूसरों की दुकानों पर बैठ कर वक्त बिताना पड़ रहा है। प्रशासन को व्यापारियों के नुकसान का ध्यान रखना चाहिए।

आढ़ती रामसिंह यादव की दुकान नंबर 129 विगत 8 फरवरी से बंद है। बोले अनाज और कांटे दोनों दुकान में बंद हैं। सुरक्षा एजेंसियां आसपास जाने की इजाजत नहीं देते। अब अगले 15 मार्च तक इंतजार करना है। ग्राहक दूसरे के यहां माल बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed