फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Even two years after death of man in Etah attendance being regularize in MGNREGA

मातहतों का कारनामा: मौत के दो वर्ष बाद भी मनरेगा में लग रही हाजिरी, पैसा खाते में भेजा और निकाला भी जा रहा

Wed, 14 Jun 2023 06:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, एटा
अमर उजाला, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Jun 2023 06:04 PM IST
सार

एटा में मातहतों का गजब कारनामा सामने आया है। यहां एक युवक की मौत के दो वर्ष बाद भी मनरेगा में हाजिरी लग रही है। यही नहीं खाते में पैसा भेजा और निकाला भी जा रहा है। 

विज्ञापन
Even two years after death of man in Etah attendance being regularize in MGNREGA
मनरेगा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जिन लोगों की मौत हो चुकी है, वह भी मनरेगा के तहत मजदूरी कर रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि उनके खाते में न सिर्फ पैसे जा रहे हैं, बल्कि बराबर निकाले भी जा रहे हैं। मामला सामने आया तो इसे जानकर हर कोई हैरान है। यह घटना जिम्मेदारों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की कलई खोल रही है।  

विज्ञापन

मृत्यु प्रमाण पत्र हो चुका है जारी

मामला मारहरा विकासखंड क्षेत्र के मुहम्मपुर ततारपुर ग्राम पंचायत की है। ग्राम पंचायत के बुढैना गांव निवासी महाराज सिंह जीवित रहते मनरेगा में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। 27 जुलाई 2021 को बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई। परिजन ने उनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी करा लिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बेटे की चाहत में किराए पर ली युवती: बनाए शारीरिक संबंध, बेटी हुई तो जिंदा दफनाने लगा, विरोध पर छोड़कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय पोर्टल पर दर्ज कर की गई हाजिरी

दूसरी तरफ ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों में उनकी आज भी उपस्थिति दर्ज की जा रही है। यह सब लिखित रूप से दस्तावेजों में किया जा रहा है। इतना ही नहीं 2022 में तीन बार मस्टरोल में हाजिरी भी विभागीय पोर्टल पर दर्ज कर की गई। यही नहीं उनके खाते में पैसा भेजा गया और निकाला भी गया। ग्रामीणों ने कहा कि सचिव की मिलीभगत से विभागीय कर्मी इस तरह के पैसों का बंदरबांट कर लेते हैं। 

यह भी पढ़ेंः- बच्ची के साथ किशोर ने किया गलत काम: टीवी देखने उसके घर गई थी, बिजली चली गई तो एकांत में ले गया; चीख पड़ी मासूम

 

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

बैंक नियमों की बात करें तो किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके खाते में बची रकम को उसके वारिस को देने का प्रावधान है। लेकिन, खाता संचालित होना संभव नहीं है। उसके बाद भी मृतक को मजूदरी करते दिखाकर रकम खाते में भेजी और निकाली जा रही है। मनरेगा डीसी प्रभुदयाल ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी अगर ऐसा पाया जाता है तो संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः- UP: हैलो! तुम्हारा बच्चा मेरे कब्जे में है, तीन लाख दे जाओ, पुलिस को बताया तो...और फिर नदी में उतराती मिली लाश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed